अम्बेडकरनगर आलापुर जहागीरगंज थाना राजेसुल्तानपुर के अन्तर्गत गढ़वल-- सड़क के किनारे मृत अवस्था में राष्ट्रीय पक्षी मिलने से हड़कंप मच गया आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना वन विभ

अम्बेडकरनगर आलापुर जहागीरगंज थाना राजेसुल्तानपुर के अन्तर्गत गढ़वल-- सड़क के किनारे मृत अवस्था में राष्ट्रीय पक्षी मिलने से हड़कंप मच गया आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दिया,जिसके बाद पहुंचे कर्मियों ने आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराया।मामला जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव का है।जहां मंगलवार की सुबह गांव निवासी डॉ भालचंद्र दुबे ने सड़क के किनारे राष्ट्रीय पक्षी मोर को मृत देखा तो मामले की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दिया।आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी वाहन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी की मौत हुई है। बाद में वन विभाग के कर्मचारियों ने आवश्यक कार्रवाई संपन्न कराया। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्रा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विशाल सिंह राहुल दुबे विपिन दुबे दीपक दुबे घनश्याम दुबे आशीष दुबे सहित आदि लोग मौजूद रहे।ओंकार नाथ सिंह रिपोर्टर उत्तर प्रदेश