Lockdown: रिश्ते की डोर को मजबूत करती 'मेनका गांधी'

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी का मानवीय चेहरा फिर सामने आया है। कोरोना वायरस के कारण सुलतानपुर के दोस्तपुर ब्लाक अन्तर्गत महुआरी गांव के सुधीर मोहन त्रिपाठी, तेंदुआ के बालकृष्ण उपाध्याय सहित कई मजदूर तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के श्री प्रियम्बटूर में फंस गये। कही से फोन नम्बर लेकर दोस्तपुर ब्लाक के महुआरी गांव के सुधीर मोहन त्रिपाठी ने सांसद मेनका संजय गांधी को अवगत कराया कि हम सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर ब्लाक के रहने वाले कई मजदूर तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के श्री प्रियम्बटूर में फंसे हुए हैं।�
हमारे पास खाने के लिए राशन व पैसे नही बचे है। यहाँ का स्थानीय प्रशासन भी हमारी मदद नही कर रहा है हम लोग बहुत परेशान है मदद करिये। एक फोन काल पर सांसद मेनका संजय गांधी ने अपने ओएसडी आनन्द लाल चौधरी को निर्देशित किया कि तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के डीएम से वार्ता कर मजदूरों को हर संभव मदद के लिए कहो। तत्पश्चात आनन्द लाल चौधरी ने कांचीपुरम जिले की जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर सुलतानपुर जिले के फंसे मजदूरों की मदद करने को कहा। कांचीपुरम की जिलाधिकारी ने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से श्री प्रियम्बटूर में फंसे सुलतानपुर जिले के सुधीर मोहन त्रिपाठी , बालकृष्ण उपाध्याय सहित सभी को राहत सामग्री पहुँचवायी तथा उसकी फोटो दिल्ली कार्यालय भेजी।