बीना स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छह ट्रेनों के मार्ग में संशोधन ग्वालियर-शिवपुरी-गुना और जबलपुर-कटनी होकर चलेंगी कुछ ट्रेनें

झांसी। बीना स्टेशन पर बीना - आगासौद के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में संशोधन किया है। पश्चिम मध्य रेलवे की संशोधित अधिसूचना के अनुसार छह ट्रेनों के पूर्व निर्धारित और परिवर्तित मार्गों में आंशिक बदलाव किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संशोधित मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें।

गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर- ओखा एक्सप्रेस 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक पूर्व निर्धारित गोविंदपुरी-झांसी-बीना-गुना मार्ग के स्थान पर ग्वालियर- झांसी-बीना-गुना होकर चलेगी। इसका परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-शिवपुरी-गुना रहेगा। इस अवधि में ट्रेन के चार फेरे होंगे।

वापसी में गाड़ी संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 सितंबर से 11 अक्टूबर तक गुना-बीना-झांसी-ग्वालियर मार्ग से संचालित होगी। इसका संशोधित परिवर्तित मार्ग गुना-शिवपुरी-ग्वालियर रहेगा। ट्रेन के चार फेरे निर्धारित हैं।

सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से चलेगी

गाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 18 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक गुना-बीना-झांसी-ग्वालियर मार्ग से चलेगी। इसका संशोधित परिवर्तित मार्ग गुना-शिवपुरी-ग्वालियर रहेगा। इस दौरान चार फेरे होंगे।

गाड़ी संख्या 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस 20 सितंबर से 11 अक्टूबर तक ग्वालियर-झांसी-बीना-गुना मार्ग से संचालित होगी। इसका संशोधित परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-शिवपुरी-गुना रहेगा। ट्रेन के चार फेरे होंगे।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला

गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस 7 से 14 अक्टूबर 2026 तक पूर्व निर्धारित कटनी-बीना-इटारसी मार्ग के स्थान पर इटारसी-बीना-कटनी मुरवारा-कटनी होकर चलेगी। इसका संशोधित परिवर्तित मार्ग इटारसी-जबलपुर-कटनी रहेगा। इस दौरान ट्रेन के आठ फेरे होंगे।

वहीं, गाड़ी संख्या 11072 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 7 से 14 अक्टूबर तक कटनी-कटनी मुरवारा-बीना-इटारसी मार्ग से चलेगी। इसका संशोधित परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-इटारसी रहेगा। इस ट्रेन के भी आठ फेरे निर्धारित किए गए हैं।

यात्रियों से यात्रा से पहले जानकारी जांचने की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उक्त अवधि में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के संशोधित मार्ग और परिचालन संबंधी नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि रेलवे की ताजा सूचना के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि बीना स्टेशन पर किए जा रहे ये कार्य रेल अधोसंरचना को मजबूत करने और भविष्य में रेल परिचालन को अधिक बेहतर एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। यात्रियों से इन विकास कार्यों में सहयोग की अपील की गई है।