बारिश बनी आफत, मोहम्मदी में धराशायी हुआ मकान, लाखों का नुकसान

फिरोजाबाद, सिटी अपडेट। फिरोजाबाद के गांव मोहम्मदी में बुधवार की बारिश ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। दोपहर करीब 3 बजे शीलेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह के मकान का अगला हिस्सा अचानक गिर गया।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, परिवार के सभी सदस्य मकान के पिछले हिस्से में थे। तेज आवाज के साथ जब छत और दीवारें गिरीं तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। ईश्वर की कृपा से सभी सुरक्षित बच गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

मकान के मलबे में परिवार की एक ई-स्कूटी, दो बाइक और दो साइकिल दब गईं। घर में रखा सारा सामान भी मिट्टी में मिल गया। पीड़ित के मुताबिक इस हादसे में उसे लाखों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।