त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

ओखा, भावनगर, साबरमती और वेरावल से चलने वाली विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी

जयपुर। आगामी त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों से यात्रियों को त्योहारों के दौरान आवागमन में राहत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर भी दबाव कम होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। इनमें शामिल हैं?

1. ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल

गाड़ी संख्या 09523/09524 के ओखा से 20 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक 6 फेरे और शकूरबस्ती से 20 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक 6 फेरे बढ़ाए गए हैं।

2. भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल

गाड़ी संख्या 09297/09298 के भावनगर टर्मिनस से 16 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक 7 फेरे तथा शकूरबस्ती से 17 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक 7 फेरे संचालित किए जाएंगे।

3. साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल

गाड़ी संख्या 09425/09426 के साबरमती से 19 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 तक 6 फेरे और हरिद्वार से 20 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक 6 फेरे बढ़ाए गए हैं।

4. वेरावल-हरिद्वार-वेरावल साप्ताहिक स्पेशल

गाड़ी संख्या 09203/09204 के वेरावल से 20 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक 6 फेरे तथा हरिद्वार से 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक 6 फेरे संचालित किए जाएंगे।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन सभी विशेष रेलसेवाओं के संचालन समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेलवे के इस निर्णय से आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।