यूजीसी रोलबैक समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सवर्ण समाज का पैदल मार्च

सुमित गर्ग खेरागढ़ संवाददाता,

डाक बंगले से तहसील तक निकाला मार्च, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खेरागढ़। कस्बा खेरागढ़ में मंगलवार को सवर्ण समाज की ओर से यूजीसी रोलबैक सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। डाक बंगले से शुरू हुआ मार्च कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील परिसर पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम खेरागढ़ नरेंद्र गंगवार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

मार्च में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, भाजपा नेता सतेंद्र त्यागी, भूमि विकास बैंक खेरागढ़ के अध्यक्ष विजयपाल सिंह सिकरवार, किसान मोर्चा के जिलामंत्री उदय प्रताप सिंह सिकरवार, एडवोकेट अरुण पचौरी, बजरंग दल जिला संयोजक केके मित्तल और समाजसेवी हरीश त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।