सावन में आईटी सेल ने कराया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं और राहगीरों ने ग्रहण किया प्रसाद

आगरा। सावन माह के पावन अवसर पर संजय प्लेस स्थित आईटी सेल की ओर से भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों के अनुसार, आईटी सेल की ओर से लगातार दूसरे वर्ष सावन माह में भंडारे का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सेवा भाव को बढ़ावा देना और सावन के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध कराना है।

भंडारे के आयोजन में आईटी सेल के साथ डीलरशिप से जुड़े लोगों ने भी सहयोग किया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गईं। सेवा कार्य में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

आयोजकों ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से सेवा का यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर संदीप तिवारी, प्रणीत सिंह, पवन पांडे, चतुर्भुज तिवारी, तजश्न सिंह, नीनेश कुमार, अमित शर्मा सहित आईटी सेल और डीलरशिप से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।