राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तेजस एक्सप्रेस से किया सूरत के लिए प्रस्थान

अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से सूरत के लिए तेजस एक्सप्रेस से प्रस्थान किया। उनके स्टेशन पहुंचने पर अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान डीआरएम ने राज्यपाल को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्टेशन को आधुनिक, विश्वस्तरीय और यात्री-केंद्रित सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए चल रहे विकास कार्यों तथा उनकी प्रगति से अवगत कराया।

डीआरएम ने गुजरात में पश्चिम रेलवे की ओर से किए जा रहे विभिन्न रेल अवसंरचना विकास, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और आधुनिकीकरण से जुड़े कार्यों की भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित, सुगम और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रेलवे लगातार कार्य कर रहा है।

राज्यपाल के आगमन और प्रस्थान के अवसर पर रेलवे अधिकारियों ने उन्हें अहमदाबाद स्टेशन के पुनर्विकास सहित गुजरात में रेल विकास की दिशा में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी।

यात्री सुविधा और सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।