साइबर जागृति अभियान के तहत गंगा श्री होटल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम

बैकुंठपुर। साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में संचालित ?साइबर जागृति अभियान? के तहत गंगा श्री होटल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री अभिषेक सिंह एवं साइबर सेल कोरिया के समस्त स्टाफ ने उपस्थित करीब 250 लोगों को साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP एवं PIN साझा करने, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा डिजिटल पेमेंट से होने वाली धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।साइबर सेल के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग एवं गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक, कॉल और मैसेज से सावधान रहें।कार्यक्रम के दौरान 150 सहभागियों ने सोशल मीडिया पर साइबर जागरूकता संबंधी पोस्ट साझा कर साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।यह जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण कोटा क्रेडिट एक्सेस फाउंडेशन के आयोजन के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना रहा कोरिया पुलिस द्वारा ?साइबर जागृति अभियान? के माध्यम से सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से स्वयं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की है।