वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजन जिला अस्पताप अधीक्षक आयुष जायसवाल ने साल श्रीफल दे कर किया सम्मान ।

बैकुंठपुर। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर स्थित Elderly Care Centre में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, मानसिक प्रसन्नता एवं सम्मान को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन आयुष जायसवाल के मार्गदर्शन में किया गया कार्यक्रम के दौरान Elderly Care Centre में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों द्वारा उन्हें स्वस्थ खान-पान एवं उचित पोषण के संबंध में आवश्यक जानकारी और परामर्श भी दिया गया।वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग सत्र आयोजित किया गया। इसमें उनकी आयु एवं क्षमता के अनुरूप सरल योग एवं व्यायाम करवाए गए। वहीं मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता द्वारा तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम को आनंददायक एवं सहभागितापूर्ण बनाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों के साथ विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के अनुभव, संघर्ष एवं उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने के साथ-साथ नई पीढ़ी को महत्वपूर्ण सीख और प्रेरणादायक संदेश दिए। उनके अनुभवों से कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में सिविल सर्जन डॉ. आयुष जायसवाल, डॉ. कार्तिकेय एवं अस्पताल सलाहकार प्रियंका द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का शॉल, श्रीफल एवं पेन भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ, सुखी एवं सक्रिय जीवन की कामना करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में डॉ. रमाकांत, डॉ. तरब कौशर, फिजियोथेरेपिस्ट शीबा, सुमन, आंचल, मंजू जायसवाल एवं दीपक सहित अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सम्मान एवं अपनत्व का अनुभव कराना रहा।