यात्रियों के लिए राहत: 10 अगस्त को रेवाड़ी–रींगस के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

जयपुर। अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी?रींगस?रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 10 अगस्त 2026 को एक-एक फेरे के रूप में संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी?रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 10 अगस्त को सुबह 11:00 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09638 रींगस?रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल उसी दिन 2:55 बजे रींगस से प्रस्थान कर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

यह विशेष रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहरेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में 8 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड ब्रेक वैन सहित कुल 10 डिब्बे लगाए जाएंगे। रेलवे को उम्मीद है कि इस विशेष रेलसेवा से सप्ताहांत और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी तथा यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।