रेलवे क्रॉसिंग नंबर 9 और 10 मरम्मत कार्य के चलते दो दिन रहेंगे बंद, वैकल्पिक मार्ग से गुजरेगा यातायात

गांधीनगर। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के कलोल-गांधीनगर सेक्शन में आदरज मोटी और गांधीनगर कैपिटल स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग नंबर 10 और 9 को आवश्यक ट्रैक अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। इस दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

रेलवे के अनुसार, गांधीनगर-रांधेजा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग नंबर 10 (किमी 17/8-9) को 20 अगस्त की सुबह 8 बजे से 21 अगस्त की शाम 6 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान सड़क यातायात को रेलवे क्रॉसिंग नंबर 11 (आरओबी), किमी 18/7-8 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

इसी प्रकार गांधीनगर-रांधेजा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग नंबर 9 (घूंघट होटल) (किमी 16/1-2) को 22 अगस्त की सुबह 8 बजे से 23 अगस्त की शाम 6 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान यातायात को रेलवे क्रॉसिंग नंबर 10 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रेलवे द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्ग के अनुसार सड़क यातायात रांधेजा चौकड़ी से पेथापुर होते हुए जीएच-7 के रास्ते रेलवे क्रॉसिंग नंबर 10 तक जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि में बंद रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाने से बचें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बताए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।