आठ जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की संरचना में बदलाव, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और रेलसेवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए आठ जोड़ी ट्रेनों के डिब्बों की संरचना में बदलाव किया जा रहा है। यह बदलाव अक्टूबर 2026 से अलग-अलग तिथियों पर लागू होगा। नई व्यवस्था के तहत इन ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बों का संतुलित संयोजन किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, बदली हुई डिब्बा संरचना के साथ संबंधित रेलसेवाओं का संचालन निर्धारित तिथियों से किया जाएगा।

अजमेर-एर्नाकुलम-अजमेर रेलसेवा की गाड़ी संख्या 12978/12977 में अजमेर से 23 अक्टूबर और एर्नाकुलम से 25 अक्टूबर 2026 से कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें एक प्रथम श्रेणी सह द्वितीय वातानुकूलित, दो द्वितीय वातानुकूलित, छह तृतीय वातानुकूलित, छह द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पावरकार, एक पेंट्रीकार और एक गार्ड डिब्बा शामिल होगा।

अजमेर-दादर-अजमेर रेलसेवा की गाड़ी संख्या 12990/12989 में अजमेर से 18 अक्टूबर और दादर से 19 अक्टूबर से कुल 22 डिब्बे होंगे। इसमें दो द्वितीय वातानुकूलित, छह तृतीय वातानुकूलित, दो तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, छह शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पावरकार और एक गार्ड डिब्बा होगा।

उदयपुर सिटी-कामाख्या-उदयपुर सिटी रेलसेवा की गाड़ी संख्या 19615/19616 में उदयपुर सिटी से 19 अक्टूबर और कामाख्या से 22 अक्टूबर से 22 डिब्बों की संरचना लागू होगी। इसमें दो द्वितीय वातानुकूलित, छह तृतीय वातानुकूलित, एक तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, छह शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पेंट्रीकार और दो पावरकार शामिल होंगे।

श्रीगंगानगर-दादर-श्रीगंगानगर रेलसेवा की गाड़ी संख्या 12489/12490 में श्रीगंगानगर से 20 अक्टूबर और दादर से 21 अक्टूबर से दो द्वितीय वातानुकूलित, छह तृतीय वातानुकूलित, दो तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, छह शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पावरकार और एक गार्ड डिब्बे समेत कुल 22 डिब्बे होंगे।

इसी तरह जयपुर-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जयपुर रेलसेवा की गाड़ी संख्या 12968/12967 में जयपुर से 23 अक्टूबर और चेन्नई सेंट्रल से 25 अक्टूबर से कुल 22 डिब्बे होंगे। इसमें एक प्रथम श्रेणी सह द्वितीय वातानुकूलित, दो द्वितीय वातानुकूलित, छह तृतीय वातानुकूलित, छह शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पेंट्रीकार, एक पावरकार और एक गार्ड डिब्बा होगा।

जयपुर-कोयंबटूर-जयपुर रेलसेवा की गाड़ी संख्या 12970/12969 में जयपुर से 27 अक्टूबर और कोयंबटूर से 30 अक्टूबर से 22 डिब्बों की नई संरचना लागू होगी। इसमें एक प्रथम श्रेणी सह द्वितीय वातानुकूलित, दो द्वितीय वातानुकूलित, छह तृतीय वातानुकूलित, छह शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पेंट्रीकार, एक पावरकार और एक गार्ड डिब्बा शामिल होगा।

जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर रेलसेवा की गाड़ी संख्या 12980/12979 में जयपुर से 19 अक्टूबर और बांद्रा टर्मिनस से 20 अक्टूबर से कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें एक प्रथम श्रेणी सह द्वितीय वातानुकूलित, दो द्वितीय वातानुकूलित, छह तृतीय वातानुकूलित, एक तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, छह शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पावरकार और एक गार्ड डिब्बा शामिल रहेगा।

वहीं जयपुर-गोमतीनगर-जयपुर रेलसेवा की गाड़ी संख्या 19715/19716 में जयपुर से 20 अक्टूबर और गोमतीनगर से 21 अक्टूबर से कुल 22 डिब्बों की नई संरचना लागू होगी। इसमें एक प्रथम श्रेणी सह द्वितीय वातानुकूलित, दो द्वितीय वातानुकूलित, छह तृतीय वातानुकूलित, एक तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, छह शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पावरकार और एक गार्ड डिब्बा होगा।

रेलवे के इस बदलाव से विभिन्न श्रेणियों के यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर विकल्प उपलब्ध होने की उम्मीद है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की संशोधित डिब्बा संरचना और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य जांच लें।