UPSC में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

आलापुर (अंबेडकरनगर) | विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धारूपुर निवासी हेम प्रकाश सिंह पुत्र मथुरा प्रसाद सिंह का UPSC द्वारा असिस्टेंट डायरेक्टर (लॉ कॉरपोरेट) पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। हेम प्रकाश की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह का माहौल है।

हेम प्रकाश के चयन की जानकारी मिलते ही बधाई देने वालों का उनके घर पहुंचना शुरू हो गया। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके माता-पिता व परिजनों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और हेम प्रकाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हेम प्रकाश सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय बाबा भागीरथी, दादा-दादी सेवानिवृत्त आरपीएफ प्रताप सिंह व सरस्वती देवी के आशीर्वाद तथा बड़े पिता सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी जगदम्बा प्रसाद सिंह और माता प्रसाद सिंह से मिले मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन ने उन्हें लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित किया।

हेम प्रकाश की सफलता पर बधाई देने वालों में विवेक सिंह, लालता प्रसाद सिंह, हरिहर सिंह, विजय बहादुर सिंह, अवधेश सिंह, सुखपाल मौर्य, नरसिंह नारायण सिंह, अजय सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रामचरन सिंह, जयप्रकाश सिंह, रामनयन विश्वकर्मा, राधेश्याम, जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे। लोगों ने कहा कि हेम प्रकाश की उपलब्धि से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है और उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।