श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा परिचालन का लाभ

नागपुर। श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी?मधुपुर?नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के परिचालन में अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी?मधुपुर वर्तमान में प्रत्येक शनिवार को 1 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक पांच फेरों में संचालित हो रही है। अब इसके अतिरिक्त 18 अगस्त और 25 अगस्त 2026, मंगलवार को भी ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके बाद इस ट्रेन के कुल सात फेरे हो जाएंगे।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर?नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी वर्तमान में प्रत्येक रविवार को 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक पांच फेरों में चल रही है। अब यह ट्रेन 19 अगस्त और 26 अगस्त 2026, बुधवार को भी संचालित होगी। इस तरह इसके भी कुल सात फेरे हो जाएंगे।

रेलवे के अनुसार ट्रेन के ठहराव, समय और अन्य परिचालन संबंधी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी।

20 कोच की होगी ट्रेन

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य श्रेणी, 10 शयनयान तथा 4 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के कोच शामिल हैं। अतिरिक्त फेरों से श्रावणी मेला में आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।