मुंबई–मडगांव के बीच चलेंगी 4 वीकेंड स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

मुंबई। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सप्ताहांत में यात्रा की मांग को देखते हुए मध्य रेल ने मुंबई और मडगांव के बीच चार वीकेंड स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों से यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01029 सीएसएमटी मुंबई मडगांव स्पेशल 13 अगस्त (गुरुवार) और 15 अगस्त (शनिवार) 2026 को रात 00:25 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से रवाना होकर उसी दिन 15:15 बजे मडगांव पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 01030 मडगांव सीएसएमटी मुंबई स्पेशल 13 अगस्त और 15 अगस्त 2026 को 16:00 बजे मडगांव से प्रस्थान कर अगले दिन 03:45 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।

यह ट्रेन दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, स्लीपर, सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा द्वितीय सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन सहित कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।

रेल प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 01029 के लिए आरक्षण 8 अगस्त 2026 से सभी पीआरएस केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगा। अनारक्षित डिब्बों के टिकट यूटीएस प्रणाली के माध्यम से सामान्य किराए पर उपलब्ध रहेंगे। यात्री RailOne और NTES ऐप के जरिए भी टिकट बुकिंग तथा ट्रेन की समय-सारिणी और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।