त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम पर कृषक प्रशिक्षण गोष्ठी संपन्न

बैतालपुर, देवरिया।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मक्के की खेती को बढ़ावा देने के लिए संचालित "त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम" के अंतर्गत बुधवार को विकास खंड बैतालपुर के कृषि प्रशिक्षण केन्द्र में विकास खंड स्तरीय कृषक प्रशिक्षण एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री विकाश मणि त्रिपाठी "अमित"ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा मक्के की खेती और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए यह राज्य पोषित योजना चलाई जा रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना, धान के स्थान पर फसल विविधिकरण को बढ़ावा देना तथा वर्ष 2027 तक प्रदेश में मक्के के उत्पादन को दोगुना करना है। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 75 जनपदों में चलाया जा रहा है। किसान मक्के की खेती अपनाकर कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। गोष्ठी का संचालन कृषि तकनीकी सहायक संजय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में विषय वस्तु विशेषज्ञ संजीव कुमार आनंद, रमेश मौर्या, अनिल तिवारी, रामयाद प्रसाद, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, रामयाद पटेल, अम्बुज मणि त्रिपाठी, मोहन प्रजापति, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र यादव, गंगेश मणि त्रिपाठी, सुदामा यादव, अजय कुमार आदि ने किसानों को मक्के की उन्नत किस्मों, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रयोग, जल प्रबंधन, कीट-रोग नियंत्रण तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।