ई-लॉटरी के माध्यम से गो संवर्धन योजना के 28 लाभार्थियों का चयन 

देवरिया।विकास भवन में 25 जुलाई को जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ श्रीनिवास प्रसाद की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के चयन के लिए ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। योजना के अंतर्गत कुल 126 आवेदनों में ऑनलाइन एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से कुल 28 लाभार्थियों का चयन किया गया तथा शेष आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया।इस दौरान नोडल अधिकारी वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक निरूपम द्विवेदी उपस्थित रहे।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उनकी आय एवं जीवन स्तर में वृद्धि करना है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत नियमानुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।