इज्जतनगर मंडल का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान तेज, प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चला विशेष सफाई अभियान

बरेली। रेलवे बोर्ड के निर्देश और मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में ?स्वच्छता से स्वागत? अभियान के तहत व्यापक सफाई और जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर रेल वातावरण उपलब्ध कराना है।

मंगलवार को हल्द्वानी, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी और फतेहगढ़ सहित कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, शौचालय, रेलवे ट्रैक और अन्य यात्री सुविधाओं वाले क्षेत्रों की मशीनीकृत एवं गहन सफाई कराई गई।

अभियान के दौरान यात्रियों को भी स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया गया। ईएनएचएम और ऑनबोर्ड फ्रंटलाइन स्टाफ ने ?स्वच्छता से स्वागत? संदेश वाले बैज पहनकर जागरूकता रैली निकाली और स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वच्छ रेलवे और स्वच्छ भारत के इस प्रयास से जुड़ सकें। इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने में रेलवे का सहयोग करें और कूड़ा हमेशा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।