अजमेर-मदार रेलखंड पर ग्रिडर लॉन्चिंग कार्य, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में अजमेर-मदार रेलखंड के मध्य समपार फाटक संख्या 44 पर ग्रिडर लॉन्चिंग कार्य किए जाने के कारण 9 एवं 10 अगस्त 2026 को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई रेल सेवाएं रद्द, मार्ग परिवर्तित तथा आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि कार्य को सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए ब्लॉक लिया जाएगा।

रद्द रेल सेवाओं में गाड़ी संख्या 59603 अजमेर?पुष्कर तथा 59604 पुष्कर?अजमेर 9 और 10 अगस्त 2026 को पूरी तरह रद्द रहेंगी।

मार्ग परिवर्तन के तहत 19735 जयपुर?मारवाड़ एक्सप्रेस 9 एवं 10 अगस्त को मदार?दौराई बाईपास लाइन से संचालित होगी और अजमेर स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसी प्रकार 19610 योग नगरी ऋषिकेश?उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 9 अगस्त को मदार?आदर्श नगर बाईपास लाइन से चलेगी। यह ट्रेन अजमेर स्टेशन पर नहीं रुकेगी, जबकि मदार जंक्शन और आदर्श नगर स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव करेगी।

इसके अलावा 12984 चंडीगढ़?अजमेर एक्सप्रेस, जो 8 अगस्त को चंडीगढ़ से रवाना होगी, मदार?दौराई बाईपास लाइन से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन भी अजमेर स्टेशन पर नहीं रुकेगी तथा मदार जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव करेगी।

वहीं, 19614 अमृतसर?अजमेर एक्सप्रेस, जो 9 अगस्त को अमृतसर से प्रस्थान करेगी, केवल मदार तक ही संचालित होगी। मदार से अजमेर के बीच यह रेल सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।