भाजपा के नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर नीरज परमार का नगला कमाल में भव्य स्वागत

पत्रकार सुमित गर्ग,

खेरागढ़। भाजपा आगरा के नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर नीरज परमार का नगला कमाल में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व प्रधान ठाकुर दिनेश सिंह परमार (कुल्हाड़ा) ने किया। इस दौरान ठाकुर नीरज परमार का साफा, पटका और पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

समारोह में क्षेत्रवासियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री उदयप्रताप सिंह सिकरवार भी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने विश्वास जताया कि ठाकुर नीरज परमार के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा वे पार्टी, संगठन और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में नगला कमाल, ग्राम पंचायत कुल्हाड़ा सहित आसपास के क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।