भरतनाट्यम् कलाकार अनन्या शर्मा का रंगप्रवेश, मनमोहक प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

आगरा। मराठाहल्ली स्थित न्यू होराइज़न इंजीनियरिंग कॉलेज ऑडिटोरियम में युवा भरतनाट्यम् कलाकार कु. अनन्या शर्मा का विधिवत अरंगेत्रम (रंगप्रवेश) संपन्न हुआ। लगभग दो घंटे तक लगातार ऊर्जा, भावपूर्ण अभिनय और उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति देकर उन्होंने कला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बेंगलुरु की प्रसिद्ध नृत्य संस्था 'नटराजरंगम स्कूल ऑफ डांस' की नृत्यगुरु श्रीमती अभिनया नटराजन के निर्देशन में प्रशिक्षित अनन्या ने पुष्पांजलि, जातिस्वरम्, मुरुगन कौत्वम्, वर्णम्, शिवकृति 'चंद्रचूड़ शिवशंकर पार्वती रमण', जावली 'माताडबारदेनो', श्रीकृष्ण पर आधारित तिल्लाना तथा मंगलम् की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। उनके भाव, ताल-लय और अंग-शुद्धि की दर्शकों ने खूब सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में अनन्या के पिता आनंदिये शर्मा एवं माता छाया शर्मा ने सभी गुरुजनों एवं मुख्य अतिथियों का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नृत्यगुरु भावना कांथि, लेखिका एवं कला समीक्षक वाई. के. संध्या शर्मा, जीईएआर इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवासन, चिकित्सक डॉ. भरत, प्रो. सुभाष चंद शर्मा तथा डॉ. राजरानी शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।