गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी गंडकी महाआरती का आयोजन, उसके बाद क्या हुआ

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर स्थित काली घाट के संगम तट पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार की रात प्रबुद्ध मंच के द्वारा वर्षों से परंपरागत रूप से मनाई जाने वाली गंडकी नारायणी महाआरती तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रबुद्ध मंच के संयोजक तथा समाजसेवी विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर प्रबुद्ध मंच के द्वारा कालीघाट पर नारायणी गंडकी महाआरती का आयोजन किया जाता है। जिसमें प्रबुद्ध लोग एवं विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाता है। प्रबुद्ध मंच के द्वारा महाआरती में शामिल होने के लिए काली घाट पहुंचे सभी साधु संत तथा प्रबुद्ध लोगों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश गुप्ता, संजय यादव,कुंदन कुमार, भोला सिंह, ब्रह्मदेव सिंह आदि गणमान्य उपस्थित थे।