लोगों को वन विभाग द्वारा माइकिंग कर किया जा रहा सचेंत।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र से सटे वनवर्ती गांव में वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार के नेतृत्व में माइकिंग कर मानसून सीजन में वन क्षेत्र के निकट न जाने के लिए सचेंत किया जा रहा है।इस बाबत जानकारी देते हुए रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र से सटे वनवर्ती गांव के ग्रामीणों से मानसून सीजन के दौरान वन क्षेत्र के समीप खेतों में अकेले नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। माइकिंग कर लोगों को सचेत किया जा रहा है,कि खेतों में वन क्षेत्र के निकट काम करने के लिए अकेले नहीं जाए,दो या दो से अधिक लोगों के साथ ही खेतों में काम करने जाएं।जरूरी होने पर लोगों का झुंड बना कर ही जाएं।रात के अंधेरे या संध्या के समय वन क्षेत्र से सटे पगडंडी का उपयोग नहीं करें।ज्यादा जरूरी होने पर चार पांच लोगों का समूह बना कर ही निकलें।खाने पीने के सामान को घरो के समीप न फेंके।क्योंकि मानसून सीजन में वन्य जीवों की चहलकदमी गांव के आसपास या पगडंडी पर होता रहता है।साथ ही लोगो से अपील की जा रही है, कि अगर कहीं किसी वन्य जीव या वन्य जीवों का पग मार्क दिखे तो इसकी सूचना तुरंत वन कार्यालय को दें।