बाघ द्वारा अधेड़ पर हमला कर जख्मी करने वाले बाघ की हुई मौत।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वीटीआर वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर रेंज के टी 36 हाथी मलखनता के समीप गुरुवार को एक बाघ ने बकरी चराने क्रम में बिसाहा गांव निवासी अकलू यादव उम्र लगभग 62 वर्ष पिता स्व0 मथुरा राउत पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।उसके उपरांत वन कर्मियों के द्वारा हमलावर बाघ की तलाश करने के क्रम में घटना स्थल पर ही बाघ मृत अवस्था में पाया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए सी एफ गौरव ओझा ने दूरभाष पर बताया कि अनुमानतः बाघ बूढ़ा होने और काफी कमजोर होने के कारण उसकी मौत हो गई हो।उन्होंने आगे बताया कि उक्त बाघ की तलाश में वनकर्मियों की टीम हमला करने वाले जगह पर पहुंचे।जहां बाघ को मृत अवस्था में पाया गया है।मृत बाघ को पोस्टमार्टम और विशेष परीक्षण के लिए कोतराहा वन परिसर के कौशल विकास केंद्र लाया गया है।जहां पशु चिकित्सक डॉ संजीव रंजन के देख रेख में पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाघ के मौत के मूल कारण का पता चल पाएगा।पोस्टमार्टम के उपरांत बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।बाघ के बिसरा को जांच के लिए देहरादून और बरेली भेजा जाएगा।इस मौके पर रेंजर सत्यम कुमार, वन प्रमंडल 2 के फील्ड बायोलॉजिस्ट डॉ शौरभ वर्मा,डिविजन 1 के बायोलॉजिस्ट पंकज ओझा,डब्ल्यू टी आई के पॉवेल घोष,पशु चिकित्सक डॉ संजीव रंजन ,डब्ल्यू टी आई के अहवर आलम,वनपाल आशीष कुमार सहित कई वन्यकर्मी मौजूद रहे।