वाल्मीकि नगर के महिला स्वाभिमान बटालियन की समादेष्टा ने फलदार और छायादार पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।भारत -नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर स्थित महिला स्वाभिमान बटालियन परिसर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, गुरु पूर्णिमा, विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर बटालियन की समादेष्टा कुमारी निर्मला के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। सुश्री निर्मला ने सिंगल उसे प्लास्टिक का परित्याग करने का अपील किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से यथासंभव ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की अपील की।ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके। पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार और समाजसेवी अजय झा ने बताया कि एक बेहतर पर्यावरण के लिए पेड़ पौधे की रक्षा उनका विकास अति आवश्यक है। इस अवसर पर युवाओं से कर्मठ होने की अपील की गई। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपनी संस्कृति और सभ्यता के मुताबिक आचरण की भी अपील की। इस अवसर पर महिला स्वाभिमान बटालियन के कई अधिकारी व जवान के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।