नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज में बाघों की संख्या में हुई वृद्धि,355 से 429 पर पहुंचा बाघों की संख्या। 

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।सीमावर्ती देश नेपाल में बाघ की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। और नेपाल में बाघ की संख्या 429 पहुंच गया है। जबकि पिछले गणना 2022 में नेपाल में 355 बाघ की गणना की गई थी।

29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय निकुंज तथा वन्य जीव संरक्षण विभाग के द्वारा बाघ गणना का नतीजा सार्वजनिक किया गया। जिससे पिछले गणना की तुलना में 74 बाघ की वृद्धि हुई है।विभाग के द्वारा जारी की गई तथ्यांक के अनुसार चितवन राष्ट्रीय निकुंज में बाघ की संख्या 128 से बढ़कर 145 पहुंच गया है। इसी तरह परसा निकुंज में बाघ की संख्या 41 से बढ़कर 71 पहुंच गया है। बांके राष्ट्रीय निकुंज में 25 से बढ़कर 51 तथा शुक्ला फांटा राष्ट्रीय निकुंज में 36 से बढ़कर बाघ की संख्या 50 पहुंच गया है। लेकिन बर्दिया निकुंज में बाघ की संख्या में गिरावट देखा जा रहा है। पिछले गणना में बर्दिया निकुंज में 125 बाघ की गणना की गई थी जबकि इस बार की गणना में बाघ की संख्या घटकर 112 हो गया है। यानी कि बर्दिया निकुंज में 13 बाघ कम हो गए है।

इस बार के गणना में अत्याधुनिक कैमरा ट्रैपिंग प्रविधि से 373 अलग अलग बाघ का पहचान किया गया। जिसके आधार पर वैज्ञानिक विधायक प्रयोग कर कुल अनुमानित संख्या 429 निकाला गया है।राष्ट्रीय निकुंज तथा वन्य जीव संरक्षण विभाग के प्रवक्ता वेद कुमार ढकाल के अनुसार बाघ की संख्या बढ़ना संरक्षण के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है। लेकिन संख्या बढ़ने के साथ ही मानव और वन्य जीव के संघर्ष को कम करना, निवास स्थान के गुणस्तर में सुधार तथा शाकाहारी प्रजाति के वन्य जीवों के संरक्षण अब मुख्य चुनौती बन गया है। विभाग के द्वारा अब आगामी दिन में शून्य मानव क्षति के अवधारणा को आत्मसात करते हुए बाघ के व्यवहार तथा व्यवस्थापन में अलग से योजना बनाया गया है।