बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ नेपाल के गजेंद्र मोक्ष दिव्य धाम में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।सीमावर्ती देश नेपाल के त्रिवेणी धाम स्थित गजेन्द्र मोक्ष दिव्य धाम में गुरु पूर्णिमा के पर्व को बड़े ही धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम के बटुकों तथा श्रद्धालुओं ने गायत्री, दिक्षा, वेद मंत्र तथा शिक्षा का ज्ञान देनेवाले स्वामी जी महराज तथा गुरुजन के प्रति सम्मान भाव प्रकट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया।मुक्तिनाथ पीठाधीश्वर तथा स्वामी कमलनयनचार्य जी स्वामी जी महराज ने बताया कि गु का अर्थ अँधेरा तथा रु का मतलब प्रकाश होता है। अर्थात हमारे जीवन में अज्ञानरुपी अंधकार को नाश कर ज्ञानरुपी प्रकाश लानेवाले व्यक्ति को ही गुरु कहने का तंत्रशास्त्र तथा धर्मशास्त्र में उल्लेख है।मनुष्य के जीवन में अंधकार को नाश कर प्रकाश फैलाने वाले व्यक्तित्व को हमारे शास्त्र में ब्रह्म, विष्णु तथा महेश्वर के रूप में जाना जाता है।

विभिन्न ग्रंथ में भी कहा गया है कि-गुरु ब्रह्म गुरु विष्णु गुरुदेवो महेश्वरः।गुरु साक्षात पर ब्रह्म तस्मै श्री गुरुदेव नमः।।माता पिता को भी देवता सामान मानकर आचार्य देवों भव कहा जाता है।वहीं गजेन्द्र मोक्ष दिव्य धाम के प्रभारी स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महराज ने बताया कि आज के दिन ही वेद को ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद तथा अथर्ववेद में चार भाग में विभाजित कर इसका अर्थ समझने एवं सरल संस्कृत भाषा में 18 पुराण तथा 18 उपपुराण का रचना करनेवाले वेद व्यास को भी याद करते हुए वेद व्यास जयंती मनाया गया। आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के दिन वेद व्यास के जन्मदिन के अवसर पर गजेन्द्र मोक्ष धाम के गुरुकुल में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: