यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे ने 4 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त डिब्बे, अगस्त भर मिलेगी अधिक सीटें

जयपुर। अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी प्रमुख रेलगाड़ियों में विभिन्न श्रेणियों के अतिरिक्त डिब्बे अस्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था से यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और वेटिंग सूची कम करने में भी मदद मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अगस्त माह के दौरान अलग-अलग तिथियों में इन ट्रेनों में थर्ड एसी और द्वितीय शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे।

इन ट्रेनों में होगी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी:

12957/12958 साबरमती?नई दिल्ली?साबरमती एक्सप्रेस में साबरमती से 1 अगस्त से 31 अगस्त तथा नई दिल्ली से 2 अगस्त से 1 सितंबर तक एक थर्ड एसी कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा।

19409/19410 साबरमती?गोरखपुर?साबरमती एक्सप्रेस में साबरमती से 1 अगस्त से 29 अगस्त तथा गोरखपुर से 3 अगस्त से 31 अगस्त तक एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच अतिरिक्त जोड़े जाएंगे।

20939/20940 साबरमती?सुल्तानपुर?साबरमती एक्सप्रेस में साबरमती से 4 अगस्त से 25 अगस्त तथा सुल्तानपुर से 5 अगस्त से 26 अगस्त तक एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।

20963/20964 साबरमती?वाराणसी?साबरमती एक्सप्रेस में साबरमती से 6 अगस्त से 27 अगस्त तथा वाराणसी से 8 अगस्त से 29 अगस्त तक एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे।

रेलवे का मानना है कि अतिरिक्त डिब्बों की इस व्यवस्था से अगस्त माह में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इससे सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी, प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी और यात्रियों की यात्रा अधिक आरामदायक एवं सुविधाजनक बन सकेगी।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: