पश्चिम रेलवे के गांधीधाम रेलवे अस्पताल की बड़ी उपलब्धि: 66 वर्षीय महिला के पेट से 3 किलो का विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला

गांधीधाम। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल स्थित उप-मंडल रेलवे अस्पताल, गांधीधाम ने चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 66 वर्षीय महिला के पेट से लगभग 3 किलोग्राम वजनी और 20 18 सेंटीमीटर आकार के विशाल ओवेरियन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया। जटिल और उच्च जोखिम वाली इस सर्जरी के सफल होने से मरीज को किसी बड़े सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ी और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराया गया।

अस्पताल में पेट दर्द और सूजन की शिकायत लेकर पहुंची महिला की जांच में पेट में विशाल ट्यूमर का पता चला। मरीज की उम्र और ट्यूमर के बड़े आकार को देखते हुए यह ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था। रक्तस्राव और अन्य जटिलताओं की आशंका के बावजूद डॉक्टरों की टीम ने कुशलता और आधुनिक चिकित्सा तकनीक के दम पर सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में डॉ. जिग्नेश मेहता के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने स्पाइनल एनेस्थीसिया के तहत एक्सप्लोरेटरी लेपरोटॉमी की जटिल प्रक्रिया पूरी की। सर्जरी के दौरान ट्यूमर को बिना किसी जटिलता के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सर्जरी के बाद मरीज की हालत पूरी तरह स्थिर है और उनकी रिकवरी संतोषजनक बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। वहीं, ट्यूमर के नमूने को बायोप्सी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की उपचार योजना तय की जाएगी।

यह सफलता पश्चिम रेलवे के गांधीधाम रेलवे अस्पताल की बढ़ती चिकित्सा विशेषज्ञता और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रमाण है। आमतौर पर इस प्रकार के जटिल मामलों में मरीजों को बड़े शहरों के सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में भेजना पड़ता है, लेकिन गांधीधाम में ही इस दुर्लभ सर्जरी के सफल होने से यह साबित हुआ है कि पश्चिम रेलवे अपने कर्मचारियों, उनके परिजनों और मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php74.so' (tried: /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so (/opt/alt/php74/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php74.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: