*ग्राम आसपुर में टूटी पुलिया ग्राम प्रधान नहीं दे रहे ध्यान।*

कलीनगर पूरनपुर पीलीभीत

*ग्राम आसपुर में टूटी पुलिया ग्राम प्रधान नहीं दे रहे ध्यान।*
जिला संवाददाता गुरदीप सिंह
24/07/2026

ब्लाक पूरनपुर की तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम आसपुर में तिराहे की पुलिया लगभग एक साल से अधिक समय हो गया है, ग्राम प्रधान अपनी आंखें बंद कर बैठे हुए हैं। इसके लिए बनाए जाने का कोई फ़िक्र नहीं है। इस रास्ते से बहुत अधिक लोगों का आना जाना लगा रहता है। और ना ही लोक निर्माण विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है। क्यों कि ग्राम प्रधान अपने आप न बनवाते हुए किसी विभाग को भी लिखित रूप में नहीं दिया है।
तस्वीर में दिखाई दे रही पुलिया किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। रात के अंधेरे में किसी का भी पैर इसमें गिर जाने से काफी चोट लग सकती है।
बैसे तो सरकार दावे करती है। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया है। देखना मैं यह लगता है कि विकास केवल कागजों पर ही होता है धरातल पर नहीं आप तस्वीर अनुसार देख सकते हैं।।