कांवड़ मेला-2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव

श्रावण मास में आयोजित होने वाले कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी।

रेलवे के अनुसार, 14113 सूबेदारगंज?देहरादून एक्सप्रेस और 14114 देहरादून?सूबेदारगंज एक्सप्रेस को इस अवधि में तीनों स्टेशनों पर प्रतिदिन दो-दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा।

इसके अलावा 14309 और 14317 लक्ष्मीबाई नगर?योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 14310 और 14318 योग नगरी ऋषिकेश?लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस तथा 22659 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ?योग नगरी ऋषिकेश सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 22660 योग नगरी ऋषिकेश?तिरुवनंतपुरम नॉर्थ सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा।

रेल प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में इन अतिरिक्त ठहरावों से यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी, भीड़ का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा और श्रद्धालु आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के अद्यतन समय और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें तथा सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा में रेलवे का सहयोग करें।