वाल्मीकि नगर के नरदेवी मंदिर सड़क सहित अन्य कई जगहों पर हो रहे लगातार भालू के चहलकदमी से लोग भयभीत

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वीटीआर वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में शाकाहारी और मांसाहारी जानवरों की तेजी से बढ़ रही तादाद से वन विभाग उत्साहित है। गोल चौक से नर देवी जाने वाले मुख्य सड़क में गुरुवार की सुबह बेतिया से आए भक्त श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे।तभी रास्ते में एक भालू विचरण करता दिखा।विदित हो कि पिछले कई दिनों से दो से तीन भालू हाई स्कूल, छाता चौक,जटाशंकर चेक नाका मार्ग, ई टाइप,इको पार्क सहित कई जगहों पर लगातार चहलकदमी कर रहा है।श्रद्धालु भालू को देखकर डर गए।किंतु कुछ ही क्षण में भालू घने जंगल की ओर कूच कर गया। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि वन्य जीवों का घर जंगल है।और जंगल में वन्य जीवों का चहलकदमी सामान्य घटना है। उन्होंने लोगों से वन्य जीवों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की। टाइगर रिजर्व में वन्य जीव का नजदीक से दीदार करने के लालसा लेकर आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है ।हालांकि मॉनसून सीजन में जंगल सफारी की सुविधा पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाती है जिससे पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आती है।बावजूद इसके पर्यटकों का आने का सिलसिला जारी रहता है ।हालांकि जंगल सफारी की सुविधा उपलब्ध होने पर पर्यटको की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की जाती है।