सुस्ता गांव वासियों को नेपाल के गृह मंत्रालय के निर्देश पर नागरिकता उपलब्ध कराने को लेकर किया गया संकलन। 

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।पड़ोसी देश नेपाल के गृह मंत्रालय के निर्देश पर सुस्ता में रहने वाले लोगों का नागरिकता को उपलब्ध कराने के लिए संकलन किया जा रहा विवरण को नवलपरासी के जिलाधिकारी को गुरुवार को सौंपा गया है।रास्वपा के युवा नेता बृजराज कुशवाहा ने बताया कि सुस्ता में रह रहे लोगों में से अधिकांश लोग के पास न ही नेपाल की नागरिकता है और ना ही उनके जोत भोग की जाने वाली जमीन का कोई कागजात है। इसलिए अपनी मांगो को लेकर सुस्ता के लोगो के द्वारा काठमांडू स्थित माइती घर मंडल में धरना प्रदर्शन किया गया था। उसी दौरान तीन जुलाई को नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने वार्ता के लिए बुलाया था। और वार्ता में सुस्ता के लोगो की प्रमुख तीन मांग पर सहमति जताते हुए शीघ्र ही इस पर कार्रवाई के लिए नवलपरासी पश्चिम के मुख्य जिलाधिकारी दीपक राज को निर्देश दिया गया था। जिसके पश्चात सुस्ता में रहनेवाले लोगों को नागरिकता उपलब्ध कराने के लिए सुस्ता के सभी टोला में घर-घर में जाकर उनका विवरण संकलन किया गया। और संकलन किए गए विवरण को बुधवार को पश्चिम नवलपरासी जिला प्रशासन कार्यालय में जाकर कार्यालय में जिलाधिकारी को सौंपा गया।