पूर्व ईडीसी अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर हमला करने वाले जंगली सूअर को कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने खदेड़ा जंगल की ओर।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।प्रखंड बगहा 2 के अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के संतपुर गांव में पूर्व ईडीसी अध्यक्ष राजेश काजी सहित तीन लोगों पर हमला करने वाला जंगली सुअर को वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार की रात्रि में वापस जंगल में खदेड़ दिया। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस बाबत वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि संतपुर गांव के पूर्व ईडीसी अध्यक्ष पर जंगली सुअर के द्वारा हमला करने की सूचना मिलने के बाद उनके घर पर वनकर्मियों के साथ पहुंच उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लिए थे। जहां ग्रामीणों के द्वारा जंगल से निकल कर गांव में आए जंगली सुअर को पकड़ने अथवा वापस जंगल में खदेड़ने की मांग किया गया था। ग्रामीणों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जंगली सुअर को पकड़ने अथवा वापस जंगल की तरफ खदेड़ने के लिए वनकर्मियों की टीम को लगाया गया था। आखिरकार मंगलवार की देर रात वनकर्मियों की टीम ने जंगली सुअर को नहर पार जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। जंगली सुअर के हमला में घायल हुए पूर्व ईडीसी अध्यक्ष के द्वारा घटना संबंधित अगर आवेदन दिया जाता है। तो वन विभाग के द्वारा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।वहीं संतपुर के ईडीसी अध्यक्ष संतोष काजी ने बताया कि जंगली सुअर के हमला में घायल हुए पूर्व ईडीसी अध्यक्ष राजेश काजी की स्थिति सामान्य है। घटना को लेकर वन विभाग को आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है।