सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का हरचंदपुर में स्वागत

रिपोर्ट सौरभ बाजपेयी ब्यूरो चीफ

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का हरचंदपुर में स्वागत

लखनऊ से सलोन जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

हरचंदपुर रायबरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का रायबरेली के हरचंदपुर कस्बे में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वे लखनऊ से सलोन जाते समय यहां पहुंचे थे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा था। जैसे ही श्यामलाल पाल का काफिला हरचंदपुर कस्बे में पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और स्वागत किया।

इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य रूप से नरेंद्र (नयन) शुक्ला और अन्य स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने किया।

इस अवसर पर रवि यादव, बाबा रामचंद्र मिश्रा, आशीष मिश्रा, जयकांत सिंह भोला सिंह, मदसूद, सलीम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिवादन किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।