रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: दोहरीकरण और प्री-एनआई कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, कुछ रीशेड्यूल, कुछ आंशिक रूप से रद्द और कई का बदलेगा मार्ग

रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: दोहरीकरण और प्री-एनआई कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, कुछ रीशेड्यूल, कुछ आंशिक रूप से रद्द और कई का बदलेगा मार्ग

रेलवे प्रशासन ने पश्चिम रेलवे और आसनसोल मंडल में चल रहे आधारभूत संरचना विकास कार्यों के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल, कुछ को आंशिक रूप से निरस्त तथा कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

ओखा से चलने वाली ट्रेनें रहेंगी रीशेड्यूल

पश्चिम रेलवे के आलियाबाडा?हापा?जामनगर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण निम्न ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी?

22969 ओखा?बनारस एक्सप्रेस (30 जुलाई 2026) ? 3 घंटे 35 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

15635 ओखा?गुवाहाटी एक्सप्रेस (31 जुलाई 2026) ? 4 घंटे की देरी से चलेगी।

15635 ओखा?गुवाहाटी एक्सप्रेस (7 अगस्त 2026) ? 8 घंटे की देरी से रवाना होगी।

कटरा?जामनगर एक्सप्रेस का आंशिक निरस्तीकरण

12478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा?जामनगर एक्सप्रेस (2 अगस्त 2026) अपने निर्धारित गंतव्य जामनगर तक नहीं जाएगी और हापा स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी।

आसनसोल मंडल में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य का असर

आसनसोल मंडल के मुगमा स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई कार्य के चलते सितंबर में कई ट्रेनों को रद्द और मार्ग परिवर्तित किया गया है।

निरस्त रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

13167 कोलकाता?आगरा कैंट एक्सप्रेस ? 24 सितंबर 2026

13168 आगरा कैंट?कोलकाता एक्सप्रेस ? 26 सितंबर 2026

12329 सियालदह?आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ? 22 सितंबर 2026

12330 आनंद विहार टर्मिनल?सियालदह एक्सप्रेस ? 23 सितंबर 2026

मार्ग परिवर्तित होने वाली प्रमुख ट्रेनें

12987 सियालदह?अजमेर एक्सप्रेस

12988 अजमेर?सियालदह एक्सप्रेस

12259 सियालदह?बीकानेर एक्सप्रेस

12260 बीकानेर?सियालदह एक्सप्रेस

इन ट्रेनों को निर्धारित मार्ग सीतारामपुर?धनबाद?गया?पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के स्थान पर सीतारामपुर?झाझा?पटना?पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से संचालित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति रेलवे के आधिकारिक माध्यमों, एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।