17 अगस्त से नए मार्ग पर दौड़ेगी साबरमती–वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस, सोमनाथ दर्शन अब एक दिन में होंगे आसान

अहमदाबाद। रेल मंत्रालय ने यात्रियों और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देते हुए गाड़ी संख्या 26901/26902 साबरमती?वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन नए गांधीग्राम?बोटाद?जूनागढ़ मार्ग से करने का निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था 17 अगस्त 2026 से लागू होगी। इससे गांधीग्राम?बोटाद रेलखंड के यात्रियों को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिलेगी, वहीं सोमनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा भी पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

रेलवे के अनुसार, अब यह वंदे भारत एक्सप्रेस पुराने विरमगाम?सुरेंद्रनगर?राजकोट?जेतलसर मार्ग के बजाय गांधीग्राम?धोलका?धंधुका?बोटाद?धोला?ढसा?जूनागढ़ होते हुए वेरावल पहुंचेगी।

नई समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 26901 साबरमती?वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:00 बजे साबरमती से रवाना होकर 6:16 बजे गांधीग्राम और 12:50 बजे वेरावल पहुंचेगी। वापसी में 26902 वेरावल?साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3:50 बजे वेरावल से चलकर रात 9:50 बजे गांधीग्राम और 10:25 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।

रेलवे ने इस ट्रेन की समय-सारणी विशेष रूप से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शनार्थियों को ध्यान में रखकर तैयार की है। यात्री सुबह साबरमती से रवाना होकर दोपहर तक वेरावल पहुंचेंगे, भगवान सोमनाथ के दर्शन कर उसी दिन शाम को लौटकर रात तक साबरमती पहुंच सकेंगे। इससे एक ही दिन में दर्शन कर लौटना बेहद आसान हो जाएगा।

मार्ग परिवर्तन के साथ गांधीग्राम, धोलका, धंधुका, बोटाद, धोला, ढसा और जूनागढ़ जैसे स्टेशनों को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस का लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।

रेल मंत्रालय का मानना है कि नए मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से अहमदाबाद और सौराष्ट्र क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटन एवं व्यापारिक केंद्रों के बीच संपर्क और मजबूत होगा। साथ ही क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।