जलभराव के चलते पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें निरस्त, यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील

मुंबई। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में घोलवड और उमरगाम स्टेशनों के बीच रेलवे पुल संख्या 203 पर जलस्तर बढ़ जाने के कारण एहतियात के तौर पर इस खंड पर रेल यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इसके चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 23 जुलाई 2026 को निम्नलिखित ट्रेनें निरस्त रहेंगी

22953 मुंबई सेंट्रल अहमदाबाद गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस

20901/20902 मुंबई सेंट्रल गांधीनगर कैपिटल मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस

12009/12010 मुंबई सेंट्रल अहमदाबाद मुंबई सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। रेलवे स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जलस्तर सामान्य होते ही रेल सेवाएं बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।