काचीगुड़ा–श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल अब नियमित एक्सप्रेस बनी, अकोला और मलकापुर में बदला समय

जयपुर। यात्रियों की बढ़ती सुविधा और मांग को देखते हुए रेलवे ने काचीगुड़ा?श्रीगंगानगर?काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को अब नियमित एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मार्ग में अकोला और मलकापुर स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन एवं प्रस्थान समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 07053/07054 साप्ताहिक स्पेशल अब गाड़ी संख्या 17601/17602 काचीगुड़ा?श्रीगंगानगर?काचीगुड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित रूप से चलेगी। यह नियमित संचालन काचीगुड़ा से 25 जुलाई 2026 तथा श्रीगंगानगर से 28 जुलाई 2026 से शुरू होगा।

नई समय-सारिणी के अनुसार, 17601 काचीगुड़ा?श्रीगंगानगर एक्सप्रेस अकोला स्टेशन पर सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी और 11:00 बजे रवाना होगी, जबकि मलकापुर स्टेशन पर 12:18 बजे आगमन तथा 12:20 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार, 17602 श्रीगंगानगर?काचीगुड़ा एक्सप्रेस 28 जुलाई 2026 से मलकापुर स्टेशन पर 16:00 बजे पहुंचेगी और 16:02 बजे रवाना होगी, जबकि अकोला स्टेशन पर 17:35 बजे आगमन एवं 17:40 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले नई समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा सुगम और सुविधाजनक रहे।