जलभराव के चलते जयपुर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन आंशिक रूप से रद्द

जयपुर। पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे पुल संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण इस खंड पर ट्रेन संचालन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की एक विशेष रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09723 जयपुर?बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (22 जुलाई 2026 को जयपुर से प्रस्थान) अब केवल वापी स्टेशन तक ही संचालित होगी। इस कारण वापी से बांद्रा टर्मिनस के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09724 बांद्रा टर्मिनस?जयपुर स्पेशल 23 जुलाई 2026 को बांद्रा टर्मिनस के बजाय वापी स्टेशन से रवाना होगी। परिणामस्वरूप बांद्रा टर्मिनस से वापी के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।