अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकि नगर में गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।भारत -नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को प्रधानमंत्री महिला सुरक्षा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह के 9 और 21 तारीख को क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है।

इसी क्रम में थाना क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जांच की गई ।मौके पर मौजूद डॉक्टर सरिता ने बताया कि हाई रिस्क प्रेगनेंसी का विशेष जांच कर सलाह और आवश्यक दवा दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को सावधानियां ,खाने-पीने और समय से दवा लेने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर आवश्यक टिके लगाए जाते हैं।बताते चले कि सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं समय समय पर परामर्श ,दवाइयां और टिके लगाए जाते हैं ।ताकि स्वस्थ और सुरक्षित प्रसव हो सके। इस मौके पर डॉ सरिता कुमारी ,डॉ विकास कुमार, एएनएम दीप्ति शर्मा , सुनिता कुमारी , रुबी कुमारी ,जीएनएम आरती कुमारी , फार्मासिस्ट राजिव कुमार,अनिल कुमार परिचारी विनय कुमार, गार्ड सुनील दास, रानी कुमारी,डाटा ऑपरेटर रवि कुमार ,जय किशन ,एलटी चंद्रदेव ठाकुर,के अलावा आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।