फरार वारंटियों पर चला पुलिसिया अभियान, कई चढ़े पुलिस के हत्थे

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।जिले में चल रहे समकालीन अभियान के तहत वाल्मीकि नगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के क्रम में रविवार की देर शाम न्यायालय के तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बाबत वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि वारंटियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान में निकले पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि न्यायालय एडिशनल सीजीएम प्रथम श्रेणी बगहा के टीआर नंबर 1193/26 के कुर्की वारंटी वीरेंद्र मुखिया 35 वर्ष पिता स्वर्गीय देवी मुखिया ग्राम करमहवा टोला निवासी, और न्यायालय श्री राजीव कुमार द्विवेदी उत्पाद कोर्ट बगहा के टीआर नंबर 450/22 के एन बी डब्ल्यू वारंटी बुलेट कुमार उम्र 32 वर्ष पिता नंद किशोर कुशवाहा ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी को वाल्मीकि नगर थाना के एएसआई दिलीप कुमार के द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया । वहीं वाल्मीकि नगर थाना कांड संख्या 114 / 25 मध् निषेध अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कांड में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त सिकंदर उरांव 21 वर्ष पिता प्रभु उरांव ग्राम घंगडहिया निवासी के अपने घर पर होने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वारंटी को उसके घर से एएसआई नवलेश कुमार के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।