गाली गलौज मारपीट व गाली गलौज मामले को लेकर 10 लोगों के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।थाना क्षेत्र के चंपापुर गोनौली पंचायत के सेमरी डीह गांव निवासी मतिया देवी पति योगी निषाद ने वाल्मीकि नगर थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव के 10 लोगों के विरुद्ध मारपीट करने, कृषि कार्य रोकने ,गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

उसने अपने आवेदन में लिखा है,कि 19 जुलाई को अपने खेत में ट्रैक्टर से कृषि कार्य करा रही थी ,तभी लक्ष्मी बिन ,ललन बिन, संतोष बिन, पप्पू बिन, पिंटू बिन ,बागड़ बिन ,संपतिया देवी ,अमीरी देवी ,शिवराती देवी और अनीता देवी के द्वारा एकजुट होकर उसे कृषि कार्य से रोका गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। उसे खेत में पटक कर मारा गया।जिसमें उसके परिवार के सदस्यों को भी चोटें आई हैं। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़ित के आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 111/26 दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।