वाल्मीकि नगर की सड़कों पर चहलकदमी करता दिखा भालू, लोगो में दिखा दहशत

  • तीन भालू को अलग-अलग जगहों पर देख राहगीरों में भय का माहौल व्याप्त।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वीटीआर से सटे वाल्मीकि नगर स्थित तीन नंबर पहाड़ के इको पार्क के समीप दो और नर देवी मंदिर सड़क में एक भालू को सोमवार की सुबह विचरण करता देख राहगीरों में भय का माहौल व्याप्त हो चला।खुले क्षेत्र में भालू को विचरण करते देखने के लिए स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी। पर्यटक भालू को देख काफी रोमांचित हो उठे। तथा भालू के फोटो को अपने कैमरा में कैद करते नजर आए। ऊपरी शिविर के निवासियों ने बताया कि यह वही भालू है।जो पिछले कई दिनों से कभी ई टाइप कॉलोनी तो कभी जटाशंकर चेक नाका के आसपास दिखाई देता है।

इस संबंध में वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने कहा कि इको पार्क, ई टाइप कॉलोनी, जटाशंकर चेक पोस्ट जंगल से सटा रिहाइशी क्षेत्र है। इसलिए कभी कभार जंगल से निकलकर वन्य प्राणी रिहायशी क्षेत्र में चले आते है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कही वन्य जीव दिखाई दे तो उससे दूरी बनाए रखें। और उसके साथ छेड़ छाड़ न करे।तथा इसकी सूचना वनकर्मियों को दे।