https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आप..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आप..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आप...">

मुरादाबाद में फैक्ट्री में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को सिखाए आग से बचाव के गुर

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा की एडीजी फायर पद्मजा चौहान के आदेश तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर मुरादाबाद अग्निशमन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।

इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने दिल्ली रोड स्थित एक फैक्ट्री में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान फैक्ट्री के कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखने, तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देने, सुरक्षित तरीके से भवन खाली कराने तथा अग्निशमन यंत्रों का सही उपयोग करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का लाइव प्रदर्शन भी कराया गया। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती सतर्कता और सही समय पर उठाए गए कदम किसी भी बड़ी दुर्घटना को टाल सकते हैं। साथ ही आपातकालीन निकास मार्ग, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और बचाव कार्यों की भी जानकारी दी गई।

सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करना और कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार करना है।

फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई। यह अभियान औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संभावित अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।