https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के ...">

मुरादाबाद अग्निशमन विभाग का सुरक्षा अभियान तेज, होटलों में मॉक ड्रिल कर आग से बचाव के बताए प्रभावी उपाय

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर मुरादाबाद अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने शहर के होटलों में व्यापक अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया।

अभियान के दौरान होटल परिसर में लगे अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। इसके साथ ही कर्मचारियों और प्रबंधन के लिए मॉक ड्रिल आयोजित कर आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव और अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

अग्निशमन अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देने, लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और प्रारंभिक स्तर पर आग पर नियंत्रण पाने के तरीके भी विस्तार से समझाए।

मुरादाबाद अग्निशमन विभाग का यह जागरूकता अभियान शहर में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है। इस अभियान से होटल संचालकों और कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की हानि को कम करने में मदद मिलेगी।