भाजपा के नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष नीरज परमार का खेरागढ़ में भव्य स्वागत

सुमित गर्ग खेरागढ़ संवाददाता,

खेरागढ़। नगर स्थित पीपल खेड़ा हाउस में नगर के प्रमुख समाजसेवियों एवं व्यवसायियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी आगरा के नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी नीरज परमार का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा आगरा के जिला मंत्री भी मौजूद रहे। स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान सरेंडा ठा. लाल बहादुर सिंह, खेरागढ़ नगर मंडल व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश चंद गर्ग, भाजपा ब्रज क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं हीरो मोटर्स तथा सराफा व्यवसायी धर्मेंद्र वर्मा, समाजसेवी पवन शर्मा सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नीरज परमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा वे पार्टी और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं नीरज परमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।