धर्मेंद्र वर्मा ने डूंगरबाला गौशाला के लिए की ₹21 हजार सहयोग राशि की घोषणा

सुमित गर्ग खेरागढ़ संवाददाता,

खेरागढ़। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने डूंगरबाला गौशाला में गौ माताओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए तारबंदी (बैरिकेटिंग) कार्य हेतु ₹21,000 की सहयोग राशि दान स्वरूप देने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गौशाला में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करना चाहिए। उनके इस संकल्प की स्थानीय लोगों एवं गौसेवकों ने सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी पहल बताया।