भाजपा खेरागढ़ देहात मंडल की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सम्मेलन व 'मन की बात' की तैयारियों पर मंथन

सुमित गर्ग संवाददाता,

खेरागढ़। भारतीय जनता पार्टी खेरागढ़ देहात मंडल के सेक्टरों की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष पवन सिकरवार एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 22 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले बूथ सम्मेलन, पन्ना प्रमुख अभियान, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म तथा 26 जुलाई (महीने के अंतिम रविवार) को प्रसारित होने वाले माननीय प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। मंडल अध्यक्ष पवन सिकरवार एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक कार्यक्रम को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समयबद्ध तरीके से संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।